SHRI KRISHNA YADAV MAHASABHA
JAI MADHAV JAI YADAV
Shri Krishna Yadav Maha Sabha (Reg) is National level Social Community – driven registered organization, dedicated to the unity, growth, and welfare of the Yadav (Ahir) community through out India.
We work to preserve our cultural heritage, support youth and education, and strengthen the bonds that unite our samaj.
With a strong foundation of history, honor, and collective spirit, we strive to uplift every member of our community and make a meaningful contribution to society.
UPSC निशुल्क कोचिंग प्रवेश पत्र वितरण समारोह 2025
श्री कृष्णा यादव महासभा (रजि) द्वारा 25 विधार्थियो को निशुल्क UPSC कोचिंग करवाई जा रही हैं। UPSC निशुल्क कोचिंग प्रवेश पत्र वितरण समारोह, दिनाँक 21 दिसंबर 25,रविवार, को कंस्टीटूशन क्लब ऑफ़ इंडिया , न्यू दिल्ली में आयोजित किया गया।
अभिनन्दन समारोह
UPSC सिविल सर्विस 2025
में चयनित प्रतिभाओं का अभिनन्दन समारोह दिनाँक 6 जून 25, शुक्रवार को कंस्टीटूशन क्लब ऑफ़ इंडिया , रफ़ी मार्ग, न्यू दिल्ली पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरुण सिंह सांसद ,राज्य सभा
नेशनल जनरल सेक्रेटरी (बीजेपी)
अथिति : रविंदर इंदरज सिंह समाजिक कल्याण मंत्री, दिल्ली सरकार, संतोष यादव पूर्व डिप्टी स्पीकर हरियाणा, दीपक चौधरी विधायक बादली. एवं वरिष्ठ आईएएस/आईपीएस की उपस्थित इस कार्यक्रम में रही।
कार्यक्रम का आयोजन श्री कृष्णा यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश यादव पूर्व अध्यक्ष ओबीसी आयोग दिल्ली सरकार द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष महेंद्र यादव द्वारा की गयी।
श्री कृष्णा यादव महासभा (रजि) द्वारा देश भर से वेदांता आईएएस अकादमी, दिल्ली के सौजन्य से 25 विधार्थियो को निशुल्क UPSC कोचिंग करवाई जा रही हैं
UPSC निशुल्क कोचिंग सत्र 2026 के लिए प्रवेश परीक्षा दिनांक 18 जनवरी 2026 को, दिल्ली में रखी गई थी जिसमे 120 से ऊपर अंक वाले 8 विधार्थियो को संस्थान पर रजिस्ट्रेशन करा दिया गया हैं।
बाकि 17 सीट के लिए प्रवेश परीक्षा दिनांक रविवार, 22 मार्च 2026 को, दिल्ली में होंगी
हम यदुवंशी हैं — परंपरा हमारी ताकत है, एकता हमारी पहचान
Jagdish Yadav, National President of Shri Krishna Yadav Mahasabha, an Eminent Leader, Former Chairman of O.B.C Commission Govt of NCT (2011-14, 2021-24), Active in Social Work Since Year 1976.
श्री कृष्णा यादव महासभा द्वारा देश में विद्यार्थियों में यूपीएससी की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए एक नई पहल शुरू करी गई है। इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश यादव पूर्व ओबीसी कमिशन चेयरमैन दिल्ली सरकार ने कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में दिनांक 21 दिसंबर 2025 को यूपीएससी निशुल्क कोचिंग प्रवेश पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया। आपको बता दें कि संस्था द्वारा 25 गरीब विद्यार्थियों को यूपीएससी निशुल्क कोचिंग सत्र 2025 में शुरुआत कर दी गई थी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य चुने हुए 25 बच्चों को प्रवेश पत्र देकर उनको सम्मानित एवं मनोबल बढ़ाने का रहा। यह कार्यक्रम श्री कृष्णा यादव महासभा एवं वेदांता इंस्टीट्यूट रोहिणी के सहयोग से चलाई जा रही है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी यूपीएससी की पढ़ाई के बारे में विचार रखें और बताया कि संस्था की इस मुहिम से उनमें ज्ञान समृद्धि एवं यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा उनके लिए आसान हो गई है।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत नवल किशोर दास जी की रही।
इस कार्यक्रम में अरुण सिंह, सांसद राज्यसभा, राष्ट्रीय महामंत्री एवं राष्ट्रीय मुख्यालय इंचार्ज (भाजपा) मुख्य अतिथि के रूप में रहे।बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव,मनोज यादव महानिदेशक हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (हिपा) गुरुग्राम, शैलेश यादव डीजीपी तमिलनाडु पुलिस, रेखा यादव सांसद ललितपुर नेपाल एवं एसपी वर्मा अध्यक्ष वेदांता आईएएस अकैडमी की अथिति के रूप में गरिमाई उपस्थित रही।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने संस्था के कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहाँ ऐसी पहल यादव समाज में ज्ञान का नया सूरज साबित होगी।महंत नवल किशोर दास जी ने आशीर्वाद स्वरूपी शब्दों से विद्यार्थियों एवं उपस्थित सभी लोगों मनोबल बढ़ाया। मनोज यादव आईपीएस एवं शैलेश यादव आईपीएस कहा कि वह विद्यार्थियों की सहायता के लिए निरंतर समय-समय पर प्रयास करते रहेंगे। रेखा यादव सांसद (ललितपुर नेपाल) नें कहाँ की वे संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश यादव द्वारा निशुल्क शिक्षा को नेपाल में भी लागु करेंगे।
संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री, प्रभारी उत्तर प्रदेश देवेंद्र यादव ने बताया कि अगले साल सत्र 2026 के लिए 25 छात्रों का चयन प्रवेश परीक्षा दिनांक 18 जनवरी 2026 को वेदांत इंस्टिट्यूट,रोहिणी में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के समापन पर संस्था के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र यादव ने सबका धन्यवाद किया।
Be a part of the change. Join the Shri Krishna Yadav Mahasabha and contribute to a stronger, united future